back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 23 Mar 2025 | 06:09 PM
Google News IconFollow Us
IPL 2025, CSK vs MI: चेन्नई के तीन जबकि मुंबई के दो सितारों ने लूटी महफिल

आईपीएल 2025 के एल क्लासिको में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हराया और अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

आईपीएल 2025 के एल क्लासिको में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हराया और अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में, चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान में 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस मैच में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नूर अहमद: अफगानिस्तान के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर नूर अहमद ने मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ सटीक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। उन्होंने सबसे पहले MI के कप्तान सूर्यकुमार यादव को धोनी के हाथों स्टंप करवाया और टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। इसके बाद MI के सर्वाधिक स्कोरर तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर चेन्नई की टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया। नूर ने रॉबिन मिंज और नमन धीर के विकेट भी अपने नाम किए।

एमएस धोनी: 43 साल की उम्र में एमएस धोनी ने बिजली की गति से स्टंपिंग करते हुए मैच का रुख बदल दिया। 11वें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर धोनी ने मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। धोनी अपनी जादुई स्टंपिंग के लिए मशहूर हैं और उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों आज भी वह दुनिया के सबसे चतुर और चालाक विकेटकीपर हैं।


रचिन रवींद्र: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने शानदार पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया। रवींद्र ने गायकवाड़ के साथ मिलकर 37 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी की और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


दीपक चाहर: दीपक चाहर ने मुंबई इंडियंस के लिए अपने डेब्यू मैच में ही चेन्नई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। जब वे क्रीज पर आए, तो टीम मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रही थी, लेकिन चाहर ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। चाहर ने अपनी पारी में 15 गेंदों में नाबाद 28 रनों की पारी खेली और इस दौरान दो चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा, चाहर ने अपनी गेंदबाजी से भी जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही राहुल त्रिपाठी को आउट कर मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई।


विग्नेश पुथुर: मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2025 के इस बड़े मुकाबले में एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। टीम ने केरल के 22 वर्षीय स्पिनर विग्नेश पुथुर को डेब्यू का मौका दिया है। विग्नेश के डेब्यू से भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अब तक एक भी सीनियर स्तर का T20 मैच नहीं खेला है। विग्नेश ने इस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में रोहित शर्मा की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एंट्री मारी और उन्होंने रुतुराज गायकवाड़,शिवम दूबे और दीपक हुड्डा का विकेट भी अपने नाम किया।

Related Article