आईपीएल 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने स्टार ओपनर फिल सॉल्ट के बिना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने टीम की प्लेइंग 11 की भी घोषणा की।
पाटीदार ने बताया कि फिल सॉल्ट को बुखार है, जिसके कारण उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आराम दिया गया है और उनकी जगह युवा जैकब बेथेल को टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें, फिलहाल बेंगलुरु की टीम IPL 2025 पॉइंट्स टेबल पर नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली की बात करें, तो वह आठ मैचों में छह जीत और दो हार के साथ दूसरे स्थान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा नामित इम्पैक्ट प्लेयर्स - देवदत्त पडिक्कल, रासिख़ सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन और स्वप्निल सिंह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन) - विराट कोहली, जैकब बेथेल (फिल सॉल्ट की जगह), रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा (देवदत्त पडिक्कल की जगह), जोश हेज़लवुड, यश दयाल।
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा नामित इम्पैक्ट प्लेयर्स - आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, माधव तिवारी और त्रिपुरना विजय।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) - फाफ डु प्लेसिस (आशुतोष शर्मा की जगह), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, दुशमंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।