हिंदी समाचार
IPL 2025: SRH का पूरा शेड्यूल, एक बार की चैंपियन टीम से होगा पहला मैच
हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के सीजन में, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन दिखाया था। ऐसे में एक बार फिर से दर्शकों को उनसे यही उम्मीद होगी।
हालांकि, फाइनल में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपनी दूसरी ट्रॉफी जीतने का मौका खो दिया था। वह एक बार फिर से अपने प्रदर्शन से प्रतियोगिता में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। ऑरेंज आर्मी के पास टूर्नामेंट में सबसे मजबूत बल्लेबाजों की फेहरिस्त है।
आपको बता दें, पिछले सीजन की उपविजेता टीम अपने IPL 2025 सीजन अभियान की शुरुआत 23 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी।
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल
(सभी मैचों का समय भारतीय समयानुसार दिए गए हैं)
23 मार्च, रविवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, दोपहर 03:30 बजे
27 मार्च, गुरुवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
30 मार्च, रविवार: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, विशाखापत्तनम, दोपहर 03:30 बजे
03 अप्रैल, गुरुवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता, शाम 07:30 बजे
06 अप्रैल, रविवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
12 अप्रैल, शनिवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
17 अप्रैल, गुरुवार: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, शाम 07:30 बजे
23 अप्रैल, बुधवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
25 अप्रैल, शुक्रवार: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई, शाम 07:30 बजे
02 मई, शुक्रवार: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, शाम 07:30 बजे
05 मई, सोमवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
10 मई, शनिवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
13 मई, मंगलवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे
18 मई, रविवार: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ, शाम 07:30 बजे
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के घरेलू मैच
23 मार्च, रविवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, दोपहर 03:30 बजे
27 मार्च, गुरुवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
06 अप्रैल, रविवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
12 अप्रैल, शनिवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
23 अप्रैल, बुधवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
05 मई, सोमवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
10 मई, शनिवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, शाम 07:30
आईपीएल 2025 के लिए SRH की टीम
अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, नितीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्से, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, सिमरजीत सिंह, एडम ज़म्पा, राहुल चाहर
आईपीएल 2025 के लिए SRH की संभावित XI
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी/अथर्व टाइड, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा (इम्पैक्ट प्लेयर)