इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया का सबसे बेहतरीन T20 टूर्नामेंट है, इसका एक मुख्य कारण यह है कि इस प्रतियोगिता में हमें कई पावर हिटर देखने को मिलते हैं।
हमने एल्बी मोर्कल, क्रिस गेल, एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाते देखा है, और आईपीएल 2025 में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।
यहां तीन खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के आगामी सीजन में सबसे लंबा छक्का लगा सकते हैं।
आप लंबे छक्कों की बात करें और आंद्रे रसेल का नाम न लें, ऐसा हो ही नहीं सकता। वेस्टइंडीज के इस बड़े खिलाड़ी की उम्र अब 36 साल हो गई है, लेकिन उनमें अभी भी लंबे छक्के लगाने की पूरी झमता कायम है।
आईपीएल में कम से कम 100 छक्के लगाने वाले 37 बल्लेबाज हैं और रसेल (6.8) से बेहतर गेंद/छक्के का अनुपात किसी और का नहीं है। एक गलती, एक गेंद और रसेल गेंद को पार्क के बाहर भेज सकते हैं।
एक और बल्लेबाज जो अपने छक्के मारने की क्षमता से गेंदबाजों को डरा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन जितने खतरनाक बल्लेबाज हैं, उतने ही खतरनाक हिटर भी हैं और छक्के मारने के मामले सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं।
चाहे लाइन कोई भी हो, लेंथ कोई भी हो या गेंदबाज कोई भी हो, अगर क्लासेन सही तरीके से गेंद मारते हैं तो गेंद स्टेडियम से बहार जाती है।
साल 2023 से अब तक T20 में क्लासेन (168) से ज्यादा छक्के सिर्फ एक बल्लेबाज ने लगाए हैं। मध्यक्रम का यह बल्लेबाज, जो सनराइजर्स हैदराबाद की खतरनाक बल्लेबाजी टीम का हिस्सा होगा, उसे शुरू से बड़े हिट लगाने का लाइसेंस दिया जाएगा।
इसलिए, अगर वह आईपीएल 2025 में सबसे लंबा छक्का जड़ते हैं तो हैरान मत होइए।
निकोलस पूरन पर दांव लगाना सुरक्षित होता, लेकिन मुंबई इंडियंस के लेटेस्ट खिलाड़ी बेवॉन जैकब्स ने पिछले एक साल में जो किया है, उसे नजरअंदाज करना हमारे लिए मुश्किल था।
न्यूजीलैंड के 22 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 9 T20 पारियां खेली हैं, लेकिन अपने शक्तिशाली स्ट्राइकिंग से उन्होंने पहले ही काफी नाम कमा लिया है।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 46.83 की औसत से 281 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 171.34 है, जिसमें 18 छक्के शामिल हैं।